बलिया, फरवरी 28 -- बलिया। पुलिस लाइन के सभागार में शनिवार को पुलिस अफसरों ने व्यापारियों के साथ बैठक किया। इसमें कारोबार से जुड़ी समस्यायों पर चर्चा की गयी। एसपी ओमवीर सिंह ने साइबर अपराध से बचाव और सावधानियों तथा व्यापारी सुरक्षा के सम्बन्ध में व्यापारी संगठनों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने साइबर सुरक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि अपने-अपने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा का प्रयोग अनिवार्य रुप से करें। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान, साइबर थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.