देवरिया, मई 27 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बकरीद पर्व को देखते हुए वरवा मीरछापर चौराहे पर फ्लैग मार्च किया। दोनों अधिकारियों ने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कौला छापर स्थित स्लॉटर हाउस का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी देने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर शहर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्चपुलिस द्वारा सुरक्षा उपाय सूत्रों की माने तो डीएम और सपा ने दोनों पक्षों के बीच मारपीट से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनती देख मंगलवार की शाम फ्लैग मार्च किया। मामला दो समुदाय का होने और बकरीद को देखते हुए पुलिस एहतियातन घटनास्थल से लेकर हरियापार गांव तक लगातार सिपाहियों की पेट्रोलिंग करा रही है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी औ...