गिरडीह, फरवरी 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शब-ए-बारात को लेकर एसपी डॉ बिमल कुमार मंगलवार की रात शहर की सड़कों पर निकले और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी कब्रिस्तानों व मस्जिदों के आस-पास भी पहुंचे और वहां की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। इस दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज करने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। एसपी ने इस दौरान से भाईचारे के साथ शब-ए-बारात का पर्व मनाने की अपील की। एसपी के साथ डीएसपी कौशर अली समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवान थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...