एसपी ने ली क्राइम मीटिंग, बेहतर पुलिसिंग और सड़क सुरक्षा पर दिया जोर
सराईकेला, जून 19 -- सरायकेला। एसपी सभागार में एसपी निधि द्विवेदी ने अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने, बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान द्विवेदी ने जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए आमलोगों के बीच जागरूकता अभियान को और तेज किया जाए। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विशेष कदम उठाने को कहा गया। क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने कड़ा रुख अपनाया। यह भी पढ़ें- लंबित मामलों का जल्द हो निष्पादन, मुहर्रम पर बरतें चौकसी: एसपी उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया कि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों और अपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.