एसपी ने ली अपराध समीक्षा गोष्ठी, जीरो टॉलरेंस पर काम करने के निर्देश
उरई, जुलाई 18 -- उरई। संवाददाता पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार रात को पुलिस लाइन्स सभागार में जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अभियोजन अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई।एसपी ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कड़ाई से काम किया जाए। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तेज की जाए। उन्होंने बीट प्रणाली को और मजबूत करने, नियमित बीट गश्त और जनता से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरों का दायरा बढ़ाने और अन्य प्रचलित अभियानों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध निस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.