गिरडीह, मार्च 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। एसपी डॉ बिमल कुमार ने सोमवार की देर रात त्योहारों के मद्देनजर शहर की सुरक्षा व विधि व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी बड़ा चौक से पैदल ही अधिकारियों के साथ निकले और मुस्लिम बाजार, पदम चौक होते हुए काली बाड़ी चौक तक गये। इस दौरान एसपी ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिया। दरअसल ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं सरहुल पर्व को लेकर इन दिनों शाम से देर रात तक खरीददारी को लेकर बाजारों में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। एसपी के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने शहर के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों समेत अन्य प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.