देवघर, जनवरी 13 -- देवघर, प्रतिनिधि। एसपी सौरभ ने मंगलवार पूर्वाह्न 10:30 बजे कार्यालय में मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत आने वाले थानों की समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य थाना स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा, लंबित मामलों की स्थिति का आकलन करना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना था। बैठक के दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से उनके थाना में दर्ज कांडों, लंबित अनुसंधान, निष्पादित मामलों तथा जन शिकायतों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। विशेष रूप से गंभीर कांडों, महिला एवं साइबर अपराध, लंबित वारंट, कुर्की-जप्ती एवं पुराने मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया। एसपी ने निर्देश दिया कि अनुसंधान कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पदाधिकारी समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण अनुसंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.