किशनगंज, जनवरी 24 -- किशनगंज। एसपी संतोष कुमार ने शुक्रवार को किशनगंज सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी श्री कुमार ने कांडों की समीक्षा के साथ-साथ थाना की साफ-सफाई, आंगतुकों के पहुंचने को लेकर व्यवस्था आदि का जायजा लिया। एसपी तीन बजे के बाद अचानक से सदर थाना पहुंचे। इसकी भनक पहले से किसी भी पुलिस कर्मी को नहीं थी। एसपी ने विशेष रूप से कांडों की समीक्षा की। एसपी श्री कुमार ने पूरे थाना परिसर का जायजा लिया। एसपी ने थाना की संचिकाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना आने वाले फरियादियों से बेहतर व्यवहार करेंगे। फरियाद लेकर थाना आने वाले कोई भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसपी ने लंबित कांडो के समय पर निष्पादन का निर्देश दिया। गंभीर मामलों में दर्ज हुए कांड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.