बलिया, अप्रैल 16 -- बलिया। पुलिस लाइन में मरम्मत और सुंदरीकरण के बाद तैयार रेडियो शाखा व परिवहन शाखा का एसपी ओमवीर सिंह ने बुधवार को उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस वाहनों के रख-रखाव, मरम्मत आदि में सहुलियत होगी तथा तकनीकी सहायता व पुलिस वाहनों के ब्रेकडाउन में कमी आयोगी। रेडियो टेलीफोनी 'कमांड एण्ड कन्ट्रोल' से संवेदनशील घटनाओं की सूचना पूरे जनपद में प्रसारित होती है । यह केंद्र थाना, चौकी, मोबाइल यूनिट और जिला पुलिस के बीच हमेशा सक्रिय संचार नेटवर्क को सुव्यवस्थित करता है। पुलिस दूरसंचार विभाग बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करने में सक्षम है। इस मौके पर एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल, सीओ सिटी मो. उस्मान, सीओ लाइनअक्षय कुमार, आरआई राम बेलास, रेडियो शाखा प्रभारी चन्द्रभान, परिवाहन शाखा प्रभारी उमेश सिंह आदि थे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.