एसपी ने रुट मार्च कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
मऊ, मई 11 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने शनिवार को दोहरीघाट कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन के शुभारंभ के कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। वहीं रूट मार्च निकाल पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर शनिवार देर शाम लगभग आठ बजे दोहरीघाट कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां सोमवार को मेमू ट्रेन शुभारंभ कार्यक्रम स्थल पर सीओ घोसी डॉ जितेन्द्र सिंह और थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी के साथ निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिया। वहीं कस्बे के रामघाट का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थानों पर एसपी ने सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा यहां नदी में चलने वाली नावों के बाबत जानकारी ली। और सुरक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.