सोनभद्र, अप्रैल 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार की रात भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की। विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर रात्रि गश्त व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। एसपी अभिषेक वर्मा ने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रात्रि के समय विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रात्रि गश्त व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। रात्रि भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर संचालित चेकिंग प्वाइंट्स, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता एवं सक्रियता का जायजा लिया। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई तथा पुलिस कर्मियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने के ल...