भागलपुर, जनवरी 16 -- किशनगंज। एसपी संतोष कुमार ने गुरुवार की रात्रि को कोचाधामन थाना का किया औचक निरीक्षण।निरीक्षण की भनक पहले से किसी को भी नहीं थी।बेहतर पुलिसिंग एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि ड्यूटी, गश्ती व्यवस्था, अभिलेखों का संधारण तथा लंबित कांडों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने तथा जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अचानक देर रात्रि में एसपी के निरीक्षण से कोचाधामन थाना के पुलिस पदाधिकारियों के बीच हड़कम्प मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.