जहानाबाद, सितम्बर 18 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी कोटा किरण कुमार ने शुक्रवार को हुलासगंज थाना का निरीक्षण किया। पहले पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने दैनिक कार्यों, अभिलेखों ,लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी से संबंधित संचिकाएँ देखी। उन्होंने विधि - व्यवस्था के मधेनजर वाहन जांच और रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।साथ हीं पुलिस पदाधिकारियों को जनता के साथ शालीन व संवेदनशील व्यवहार रखने तथा थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन और पूरी निष्ठा व जवाबदेही के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी कृति कमल एवं अंचल पुलिस निरीक्षक भी मौजूद थे। फोटो- 18 सितम्बर जेहाना- 25 कैप्शन- हुलासगंज थाना का शुक्रवार को निरीक्षण करते एसप...