रांची, अप्रैल 27 -- खलारी, संवाददाता। चतरा पुलिस कप्तान अनिमेष नैथानी ने रविवार शाम पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अशोका परियोजना स्थित राजधर पिकेट और कांटा घर का निरीक्षण किया। इसके बाद आईआरबी-3 पिपरवार कैंप पहुंचकर कैंटीन, बैरक और कार्यालय का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि चतरा जिले के कोयला परियोजना क्षेत्रों में उग्रवादियों और अपराधियों के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उग्रवादी आत्मसमर्पण करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने बताया कि पिपरवार थाना क्षेत्र और टंडवा थाना क्षेत्र में उग्रवादियों, उनके समर्थकों तथा आपराधिक गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.