संभल, मई 1 -- गंगा एक्सप्रेस-वे के कट पर बहजोई में ड्यूटी प्वाइंट से मंगलवार को गायब मिले हेड कांस्टेबल ने टीएसआई पर गंभीर आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया। एसपी ने जांच के बाद टीएसआई और हेड कांस्टेबल दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। अब पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर सत्येंद्र पंवार को यातायात प्रभारी बनाया गया है। यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल जयभगवान की ड्यूटी मंगलवार को बहजोई कट पर गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने व उतरने वाले प्वाइंट पर थी। टीएसआई दुष्यंत बालियान ड्यूटी चेक करने पहुंचे तो हेड कांस्टेबल वहां नहीं थे। इस पर टीएसआई ने ड्यूटी से गायब हेड कांस्टेबल के खिलाफ रपट लिखवा दी। हेड कांस्टेबल ने फोन पर टीएसआई से बात की। वहीं हेड कांस्टेबल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने टीएसआई पर अवैध रूप से ट्रकों का संचालन कराने का आरोप लगाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.