बलिया, मार्च 16 -- बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को बांसडीह रोड थाने पर नवनिर्मित मेस का उद्घाटन किया। थाने का निरीक्षण का साफ-सफाई के साथ ही मुकदमों आदि का हाल जाना। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को खुद फोन कर फिडबैक जाना तथा मातहतों को निर्देश दिया।दोपहर बाद थाने पर पहुंचते ही पुलिस कप्तान का सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर में नवनिर्मित मेस का उद्घाटन किया। थाना मालखाना के साथ ही कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे अपराध, त्यौहार, भूमि विवाद, एचएस, महिला उत्पीड़न, हत्या, बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट आदि का अवलोकन किया। महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत पुलिसकर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया। सीसीटीएनएस कक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.