एसपी ने मेला ग्राउंड का किया निरीक्षण
संभल, अगस्त 30 -- चन्दौसी। ऐतिहासिक मेला गणेश चौथ के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने मेला ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुरक्षा को पुख्ता सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कि जाए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी विवेक जावला, प्रभारी निरीक्षक सन्त कुमार, संदीप शर्मा सहित गणेश मेला परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कजरी मेले की सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.