एसपी ने मेदिनीनगर सदर थाना का किया औचक निरीक्षण
पलामू, मई 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने मंगलवार के दोपहर करीब 3:30 बजे मेदिनीनगर सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास कायम रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा। एसपी ने पूर्व से लंबित मामलों और शिकायतों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही क्राइम कंट्रोल पर विशेष ध्यान देने को कहा, त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.