उरई, मार्च 22 -- उरई। एसी डॉ. दुर्गेश कुमार ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 फेज सेकेंड का शुभारंभ किया। एसपी ने बालिकाओं व महिलाओं को सशक्त व जागरूक बनाने व हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार के लिए स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखा पुलिस लाइन उरई से रवाना किया। जो पुलिस लाइन उरई से कालपी चौराहा, आंबेडकर चौराहे से होते हुए कोतवाली उरई से घंटाघर से पीली कोठी, जेल रोड से होते हुए पुलिस लाइन उरई में समाप्त हुई। एसपी ने कहा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों का एक बड़ा कारण अशिक्षा है। इसलिए आवश्यक है कि हम बेटियों को हर हाल में शिक्षित करें। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, परंतु उन्हें और अधिक स्वावलम्बी बनाने के लिए नेतृत्व भावना जागृत करना आवश्यक है। यदि बेटियों में नेतृत्व की भावना विकसित होगी तो वे स्वाबलम्बी व आत्मनिर्भर हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.