संभल, मार्च 11 -- पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की बरेली एसपी अंशिका वर्मा से शादी हो रही है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सोमवार को माता-पिता के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण सौंपा। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। शादी से जुड़े सभी कार्यक्रम राजस्थान में आयोजित किए जाएंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी और संगीत समारोह होगा। इसके बाद 28 मार्च को बारात सभा आयोजित की जाएगी और 29 मार्च को विवाह की रस्में संपन्न होंगी। वहीं 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...