एसपी ने महिला थाने का किया वार्षिक निरीक्षण
संतकबीरनगर, मार्च 31 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को महिला थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होने थाने की साफ सफाई, बैरक की साफ सफाई बेहतर ढंग से कराए जाने का निर्देश दिया। साथ ही थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों एवं अभिलेखागार का गहन निरीक्षण किया। मिशन शक्ति केन्द्र पर महिला संबंधी विवादों का जायजा लिया। थाने पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने को कहा। महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आदेशित किया। एफआईआर रजिस्टर, विवेचना से संबंधित अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा कर विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.