मोतिहारी, मई 10 -- मधुबन,निसं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को मधुबन थाना में चौकीदारी परेड का निरीक्षण किया। बताया कि चौकीदारों की मदद से अपराध नियंत्रण, शराब तस्करी पर अंकुश व विधि व्यवस्था संधारण को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि पुलिस का कार्य पंचायत स्तर पर धरातल पर दिखे। इस दौरान उन्होंने चौकीदारों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने चौकीदारों की हाजिरी व बहाली का अवलोकन किया। सूचना संग्रह, बैंक निरीक्षण, सेल्यूट निरीक्षण का जायजा लिया। बताया कि मधुबन थाना में 22 चौकीदार है। इसमें 2 चौकीदार आवश्यक कार्य से अन्यत्र ड्यूटी पर हैं। वर्दी पर नेम प्लेट नहीं होने पर कुछ चौकीदारों को फटकार भी लगाई। यह भी पढ़ें- जिले के सभी थानों में चौकीदारी परेड , मिले आवश्यक निर्देश चौकीदारों की ड्यूटी चार्ट का गहन अवलोकन किया। कहा कि शराब कार...