कौशाम्बी, फरवरी 20 -- एसपी राजेश कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचकर परेड की सलामी ली। इस दौरान मेस में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता भी परखी। कहा कि भोजन थोड़ा और हेल्दी बनवाया जाए तो ठीक रहेगा। सलामी के बाद कप्तान ने टोलीवार परेड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। दौड़, पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल कराई। क्वॉर्टर गार्ड पर गार्ड की सलामी ली तथा गार्ड व गार्ड रूम का निरीक्षण कर साफ-सफाई के साथ अनुशासन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित मेस में भोजन की गुणवत्ता, आरटीसी बैरक, प्रशिक्षण कक्ष, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय एवं पुलिस बैरकों का भी विधिवत निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.