सुपौल, जनवरी 4 -- बलुआ बाजार/भीमपुर। पुलिस कप्तान सरथ आरएस ने शनिवार को भीमपुर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शख्ती से पालन करने की अपील की। साथ ही लोगों से शराब के धंधे में संलिप्त तस्करों की सूचना पुलिस को देने की बात कही। उन्होंने ने थाना क्षेत्र में शराब सहित गांजा (मादक पदार्थ ) पर नकेल कसने के लिए थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष को लोगों से मित्रवत व्यवहार व समन्वय बना कर काम करने को कहा। वहीं रात के समय क्षेत्र में पेट्रालिग तेज करने की सलाह दी। थाना में लंबित कांडों की समीक्षा सहित स्टेशन डायरी का अवलोकन किया। उन्होंने अपराधियों की धर-पकड़ कर गिरफ्तारी का भी आदेश जारी किया। मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार, थानाध्यक्ष मिथलेश पांडे, थाने के कर्मी समेत अन्य मौजूद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.