अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- भीटी। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने भीटी बाजार में पैदल गश्त किया। क्षेत्र में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी ने स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने आम लोगों से संवाद करते हुए सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक भीटी वीरेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह व ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसपी ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी विषम परिस्थितियों में पुलिस हमेशा आमजन की सुरक्षा के लिए तैयार रहा है। क्षेत्र में किसी भी असामाजिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.