एसपी ने बिरनो थाने के नए भवन का किया भूमि पूजन
गाजीपुर, जून 13 -- मरदह। बिरनो थाना परिसर में प्रशासनिक और आवासीय भवन के निर्माण का शुभारंभ भूमि पूजन से किया गया। इस अवसर पर एसपी डा. ईरज राजा ने विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि की पूजा कर नए भवन के शांतिपूर्ण एवं सुदृढ़ निर्माण की कामना की गई। पुलिस कप्तान ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर कार्यस्थल और जनसुनवाई हेतु आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करना विभाग की प्राथमिकता है। नया भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और फरियादियों को भी सुविधाजनक जनसुनवाई व्यवस्था प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कप्तान ने 22 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, जिनमें से 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- शिकायतों के निस्तारण में लाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.