एसपी ने बलिया थाना को गोद लिया
बेगुसराय, जून 5 -- बलिया। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने शुक्रवार को बलिया थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन तथा पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। साथ ही, क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी द्वारा बलिया थाना को गोद लिया गया है जबकि उनके द्वारा साहेबपुरकमाल थाना को गोद लिया गया है। इसके तहत दोनों अधिकारी संबंधित थाना क्षेत्रों की गतिविधियों की नियमित निगरानी करेंगे तथा अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष पहल करेंगे। यह भी पढ़ें- एसपी ने बलिया थाना को गोद लिया निरीक्षण के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.