हापुड़, अप्रैल 27 -- पुलिस अधीक्षक कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं। प्रवीन चौधरी को बाबूगढ़ का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची जारी होने से पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बहादुरगढ़ थाना प्रभारी धीरज मलिक को वाचक पुलिस अधीक्षक, बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह को साइबर अपराध थाना प्रभारी, वाचक मनोज कुमार को पीआरओ पुलिस अधीक्षक, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अतुल चौहान को भी पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।प्रभारी निरीक्षक साइबर अपराध पटनीश यादव को यूपी 112 का प्रभारी बनाया गया है। क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक अरविंद चौधरी को हाफिजपुर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.