सुल्तानपुर, फरवरी 17 -- सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मंगलवार को थाना बन्धुआकला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क,कार्यालय अभिलेख, हवालात, रिसेप्शन, पुलिस मेस व थाना परिसर का बारीकी से जायजा लिया। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर होने व वाली पीड़िताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और फीडबैक व्यवस्था की समीक्षा भी की। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने और उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ नगर सौरभ सामंत व थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.