एसपी ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च
देवरिया, मई 18 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने रविवार शाम नगर पंचायत कस्बा में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर लोगों को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने नागरिकों को भयमुक्त रहने की सलाह दी और कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक दुबेटोला मोड़ से पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते हुए एसबीआई, उपडाकघर मार्ग और थाना मोड़ होते हुए थाना परिसर पहुंचे। यह भी पढ़ें- एएसपी ने परखी बार्डर चेक पोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था इसके बाद उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अपराध रजिस्टर, आरक्षी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.