मऊ, मार्च 17 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक इलामारनजी ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों की सोमवार की देर शाम इनडोर परीक्षा की तैयारियां का जायजा लेते हुए दिशा निर्देश जारी किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह अनुशासन, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ संपन्न कराई जाएगी। एसपी ने सभी प्रशिक्षुओं को परीक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और समय पर उपस्थित होकर जिम्मेदारी के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। एसपी ने कहा कि निष्पक्ष और सुचारु रूप से परीक्षा कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षुओं को यह भी बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सीखा गया अनुशासन और कड़ी मेहनत ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.