बांका, अप्रैल 29 -- बांका, एक संवाददाता। मंगलवार को बांका पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने पुलिस केंद्र स्थित बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए प्रशिक्षुओं की तैयारियों को परखा। इस क्रम में सभी प्रशिक्षकों के नेतृत्व में मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया, जिससे आपात स्थिति में पुलिस बल की प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन किया जा सके। एसपी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का मूल्यांकन करते हुए पाई गई कमियों को गंभीरता से लिया और उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण ही पुलिस बल की दक्षता और कार्यकुशलता को मजबूत बनाता है, इसलिए प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- दंगा नियंत्रण अभ्यास से परख...