मधुबनी, जनवरी 8 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। एसपी ने प्रधान जिला जज से मिलकर धमकी भरे मेल के बारे में जानकारी ली। कोर्ट मैनेजर सरफराज आलम ने बताया कि कोर्ट प्रशासन के मेल पर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सुरक्षाकर्मी जांच में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार,शाम करीब चार बजकर आठ मिनट पर मेल आया था। प्रशासनिक भवन से जैसे ही सूचना बाहर आई, हड़कंप मच गया। कुछ ही देर बाद पुलिस कोर्ट कैंपस को सुरक्षा घेरा में ले लिया। एक साथ कई पुलिस कर्मी मेटल डिटेक्टर से कोर्ट इजलास और दफ्तरों की जांच शुरू की। बम निरोधक दस्ते ने कोना-कोना छान मारा। डॉग स्क्वायड टीम को भी कोर्ट पहुंचने का निर्देश दिया गया। लाइन डीएसपी जितेन्द्र प्रसाद ने पुलिस केन्द्र से बड़ी संख्या में सशस्त्र बल,दंगा निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा। कोर्ट में आमलोगों के...