चंदौली, मई 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मुगलसराय, काली महाल, कसाब महाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जवानों के साथ पैदल गश्त किया। ताकि आगामी बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सकें। पैदल गश्त के दौरान एसपी आमजन, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। यह भी पढ़ें- बकरीद पर जिला पुलिस अलर्ट, सभी थानों में फ्लैग मार्च इसके अलावा एसपी पड़ाव चौराहे सहित आ...