चम्पावत, मई 2 -- चम्पावत। एसपी रेखा यादव ने मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी ने ठुलीगाड़ चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी जुटाई। वाहनों में ओवर लोडिंग पर अंकुश लगाने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्धों पर नजर रखने को कहा। मां पूर्णागिरि सड़क में हाथी के खतरे वाले स्थानों पर श्रद्धालुओं को जागरुक करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.