सिद्धार्थ, नवम्बर 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में परेड की सलामी ली। सलामी लेने के बाद वहां पर मौजूद विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर संबंधितों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। सलामी लेने के बाद एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। जवानों को शस्त्र प्रशक्षिण कराया। पुलिस लाइंस परिसर की बेहतर साफ-सफाई के लिए संबंधित को निर्देशित किया। एसपी ने विभन्नि शाखाओं क्वार्टर गार्द, मेस, बैरक, स्टोर, परिवहन शाखा, सभागार आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परेड के दौरान सीओ सदर विश्वजीत सौरयान, प्रतिसार निरीक्षक भूतनाथ गुप्त आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.