चंदौली, सितम्बर 13 -- चंदौली। पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस परेड की सलामी ली। साथ ही परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों की दौड़ लगवाई। वहीं उन्होंने सभी जवानों से शस्त्रों की साफ-सफाई, खोलने एवं जोड़ने का भी अभ्यास कराया। पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध सभी आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया। उन्होंने प्रभारी यूपी 112 को निर्देश दिया कि पीआरवी वाहनों एवं उसके उपकरणों की लगातार चेकिंग की जाए। पीआरवी कर्मी अपने-अपने स्थान पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आमजनमानस की सुरक्षा और सेवा में समर्पित रहें। उन्होंने क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, निर्माणाधीन भवनों एवं परिवहन शाखा आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.