महाराजगंज, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व अभिलेखी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखा कक्षों, अभिलेख अनुभाग, नियंत्रण कक्ष व संपूर्ण परिसर का क्रमवार जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। एसपी ने कार्यालय में साफ-सफाई की स्थिति, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था व तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से अभिलेख प्रबंधन प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने पुरानी फाइलों का नियमानुसार निस्तारण का निर्देश दिया, जबकि महत्वपूर्ण अभिलेखों को सुरक्षित व श्रेणीबद्ध ढंग से संरक्षित रखा गया है। इस पर संतोष व्यक्त करते हु...