महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जनपद की पुलिसिंग व प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर पटल सहायकों से कार्यों की प्रगति जानी। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यप्रणाली की समीक्षा, लंबित फाइलों के निस्तारण, स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त परिसर व कार्यालयीन कार्यों में तकनीकी समन्वय जैसे बिंदुओं पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभिलेखों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया। निर्देशित किया कि सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित व सुरक्षित ढंग से रखे जाएं। फाइलों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर किया जाए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने अभिलेख प्रबंधन में आधुनिक तकनीको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.