बलरामपुर, अप्रैल 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बुधवार की देर रात सर्किल नगर क्षेत्र के विभिन्न ड्यूटी व पिकेट पॉइंट्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रियता व कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस बल को कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस बल को सतर्कता पर विशेष निगरानी करने का जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी कार्य कुशलता, सतर्कता व रात्रि गश्त व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन कर रहे हैं या नहीं। एसपी...