सोनभद्र, जनवरी 10 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बीजपुर थाना परिसर में बने पिंक बूथ का उद्घाटन किया। इसके पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय और सहकर्मियों ने दी। इसके बाद थाना समाधान दिवस पर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान थाना समाधान दिवस पर आए दो फरियादियों के जमीनी मामले की कागजात का अवलोकन कर लेखपाल से जानकारी ली तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं उन्होंने थाना क्षेत्र के बीजपुर, डोडहर, नेमना, सिरसोती, अंजानी, पिंडारी, खमहरिया, रजमिलान सहित अन्य गांवो के साथ चौकीदारों व असहाय महिलाओ-पुरुषो को 500 कंबल वितरित किया। उन्होंने थाने का भ्रमण कर बैरक, कार्यालय, आवास, मेस, मलखाना, महिला सशक्तिकरण केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं मिशन शक्ति के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.