एसपी ने पांच सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी सम्मानपूर्ण विदाई
शामली, जुलाई 1 -- शामली। पुलिस लाइन शामली में मंगलवार को आयोजित समारोह में एसपी एनपी सिंह ने अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए चार उपनिरीक्षकों एवं एक मुख्य आरक्षी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घ, अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। एसपी ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित जनसेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। सेवा अवधि के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया गया कार्य हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहता है। समारोह के दौरान एसपी ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र तथा श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- तीन सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.