कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत लगातार थानों का निरीक्षण कर रहे हैं। थाना कार्यालय की जांच के अलावा वहां का रखरखाव भी देख रहे हैं। साफ सफाई पर भी एसपी का पूरा फोकस रहता है। शनिवार को एसपी ने महेवाघाट व पश्चिमशरीरा थाना का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा थाना महेवाघाट व पश्चिमशरीरा थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार को बारीकी से जांचा। इसके बाद साफ सफाई व्यवस्था को भी देखा। इस दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण तथा थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों को अनुशासन, तत्परता एवं जनसुनवाई में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। एसपी ने बीट पुलिसिंग को स...