अंबेडकर नगर, मई 23 -- अम्बेडकरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में परेड हुई। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने परेड की सलामी और विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल को शारीरिक दक्षता के लिए दौड़ कराई गई। टोलीवार परेड ड्रिल का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए एसपी ने आरक्षियों को परेड संबंधी दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण करते हुए सभी वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप हेडलाइट, हूटर, इंडिकेटर, फर्स्ट एड किट समेत अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, उनकी कार्यशीलता एवं सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...