बगहा, मार्च 17 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। एसपी रामानंद कुमार कौशल ने मंगलवार को पुलिसकर्मियों की परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता तथा ड्रिल का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने परेड में शामिल जवानों की वर्दी, चाल-ढाल, हथियारों के रख-रखाव और परेड की समन्वित गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान एसपी ने ड्रिल के विभिन्न अभ्यासों को भी देखा और आवश्यक सुधार के निर्देश दिया। पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल की पहचान उसके अनुशासन, समयबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा से होती है । उन्होंने सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.