औरैया, मई 15 -- औरैया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन पहुंचकर साप्ताहिक परेड की सलामी ली और जवानों की चुस्ती, अनुशासन तथा कार्यकुशलता को परखा। परेड के दौरान एसपी ने जवानों के कदमताल, वर्दी की साज-सज्जा और शारीरिक फिटनेस का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड समाप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूपी-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, शस्त्रागार, मेस और क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शस्त्रागार में हथियारों की देखरेख और रखरखाव की स्थिति देखी गई, जबकि परिवहन शाखा में वाहनों की स्थिति एवं रखरखाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी प...