कौशाम्बी, दिसम्बर 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बढ़ती ठंड को देखते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का शुक्रवार रात भ्रमण किया। इस दौरान रात्रि गश्त एवं पिकेट ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया। प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति एवं सतर्कता की गहन समीक्षा की। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और ठंड में विशेष सतर्कता बरतते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.