श्रावस्ती, अक्टूबर 17 -- श्रावस्ती, संवाददाता। एसपी ने पुलिस व एसएसबी जवानों के साथ भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा की सुरक्षा जांची। साथ ही नेपाल एपीएफ के साथ समन्वय बैठक कर सुरक्षा रणनीतियों पर चर्चा की। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा के कमांडेन्ट अमरेन्द्र कुमार वरुण की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीमा चौकी सुइया में पुलिस व नेपाल सुरक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, नेपाल एपीएफ से पुलिस अधीक्षक शोवकांत खनेल शामिल हुए। बैठक में सीमा सुरक्षा पर चर्चा हुई और सीमा की गतिविधियों की निगरानी व सूचना आदान प्रदान की साझा रणनीति बनाई गई। इसके बाद एसपी राहुल भाटी ने एसएसबी उपकमांडेट गोबर्धन पुजारी, सहायक कमांडेन्ट अमित शर्मा, सहायक कमान्डेंट राजकुमार, नेपाल एपीएफ के उपाधीक्षक वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.