एसपी ने परखी थाने की व्यवस्था, दिए निर्देश
कौशाम्बी, मई 30 -- पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने शनिवार को थाना संदीपनघाट का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखागार, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, भोजनालय, बैरक तथा पूरे थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थाना स्टाफ को जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने व संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और पुलिस कर्मियों की कार्यशैली का अवलोकन करते हुए कहा कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.