फतेहपुर, अप्रैल 14 -- फतेहपुर। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को राधानगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर चौकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच की और उनकी आधुनिक स्थिति पर संतोष जताया। साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की कार्यशैली का भी जायजा लिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सतर्क रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- एसपी ने घोसी थाने का निरीक्षण कर दिया निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.